वैभव सूर्यवंशी समेत 2 खिलाड़ी टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर, इनकी हुई है वापसी
नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- Team Indian Playing 11: इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर फिर से गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत की टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं। एक बदलाव तो ऐसा किया गया है, जिस पर खूब डिबेट होने वाली है, क्योंकि ओपनर वैभव सूर्यवंशी को परफॉर्म करने के बावजूद प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप कर दिया गया है। इसके अलावा एक गेंदबाज का भी पत्ता टीम से कटा है। ओपनर वैभव सूर्यवंशी के अलावा चौथे टी20 मैच के लिए भुवनेश्वर कुमार को भी ड्रॉप किया गया। इसकी जानकारी खुद कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद दी। वैभव सूर्यवंशी की जगह ईशान किशन की वापसी हुई है, जबकि भुवनेश्वर कुमार की जगह मयंक यादव खेल रहे हैं। गेंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.