नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की चोट ने टीम की टेंशन बढ़ा दी है। शनिवार को जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने दमदार शतक लगाया। हालांकि फील्डिंग करते समय उन्हें दाईं जांघ में समस्या हुई, जिसके कारण वह जमीन पर लेट गए थे। हालांकि ट्रीटमेंट के बाद भी उनको राहत नहीं मिली, जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स के सपोर्ट स्टॉफ ने उन्हें कंधे का सहारा देकर मैदान के बाहर तक ले गए। सूर्यवंशी ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में 32 रन पर मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाते हुए लीग का अपना दूसरा और इस सत्र का पहला शतक जड़ा। इस सत्र में इससे पहले वह तीन तूफानी अर्धशतक भी जड़ चुके हैं। सूर्यवंशी ने अपनी 37 गेंद की पारी के दौरान पांच चौके और 12 छक्के जड़े। सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के चौथे ओवर में...