नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में छाए हुए हैं। उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में लेने की मांग भी लगातार जोर पकड़ रही है। पूर्व क्रिकेटर सबा करीम तो उनकी तारीफ में यहां तक कह चुके हैं कि सूर्यवंशी में सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा पावर है। अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शुमार एलन बॉर्डर को उनमें ग्रेट ब्रायन लारा की झलक दिख रही है। भारत दौरे पर आए बॉर्डर ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में कहा है कि उन्होंने 14-15 साल के किसी बच्चे को इतनी ताकत से गेंद को मारते नहीं देखा है। एलन बॉर्डर ने मिड-डे को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि वैभव एक ग्रेट टैलेंट है। मैंने 14-15 साल के किसी बल्लेबाजी को क्रिकेट की गेंद को इतनी ज्यादा ताकत से मारते कभी नहीं देखा है।' ऑस्ट्रेलियन ग्रेट ने कहा कि उन्हें वैभव...