नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- वैभव सूर्यवंशी न्यूजीलैंड के खिलाफ 45 रनों की धुआंधार पारी खेलने के बावजूद टीम से ड्रॉप हो सकते हैं। जी हां, इसका कारण ईशान किशन बन सकते हैं। इस स्टार बल्लेबाज के चोटिल होने की वजह से ही वैभव सूर्यवंशी को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में खेलने का मौका मिला था, जहां उन्होंने नंबर-3 पर बैटिंग करते हुए 8 गेंदों पर 4 रन बनाए थे। तीसरे टी20 से भी ईशान किशन बाहर रहे थे। इस बार 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उनके फेवरेट बैटिंग पोजिशन यानी ओपनिंग करने का मौका मिला और उन्होंने 45 रनों की धुआंधार पारी खेल डाली। अब रिपोर्ट्स हैं कि ईशान किशन चौथे टी20 के लिए फिट हैं और उनकी प्लेइंग XI में वापसी हो सकती है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बाहर बैठना पड़ सकता है। हालांकि अभिषेक शर्मा चाहे तो ईशान किशन की वापसी के बावजूद वै...