नई दिल्ली, जुलाई 1 -- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की तूफानी अंदाज में बैटिंग की दुनियाभर में चर्चा है। सूर्यवंशी की तुलना अक्सर सचिन तेंदुलकर से की जाती है, लेकिन उनमें वीरेंद्र सहवाग की ज्यादा झलक दिखती है। यह कोई खतरनाक स्ट्रोकप्ले नहीं है बल्कि एक ऐसी खूबी है जिसने सहवाग को सफल होने में मदद की। सहवाग की तरह सूर्यवंशी भी पिछले मैच में जो हुआ उससे परेशान नहीं होते हैं। वह हर मैच में नई सिरे से शुरुआत करने पर यकीन करते हैं। सूर्यवंशी के साथ इंडिया ए के लिए खेल चुके सूर्यांश शेडगे ने युवा ओपनर को लेकर बड़ा दावा किया है। दोनों भारतीय टी20 टीम के साथ फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर हैं। हालांकि, सूर्यवंशी को अभी तक इंटरनेशनल डेब्यू का मौका नहीं मिला है। सूर्यांश ने आयरलैंड में डेब्यू किया था।'अगले मैच में 30 गेंदों पर शतक' सूर्यांश शेडगे ने जियोस्टार स...