नई दिल्ली, फरवरी 6 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ अंडर-19 विश्व कप फाइनल में दमदार शतक जड़ा है। वैभव सूर्यवंशी ने काफी सूझबूझ भरी पारी खेली और बिना रिस्क लिए लंबे-लंबे शॉट लगाए हैं। वैभव ने 55 गेंद में अपने 100 रन पूरे किए। वैभव ने अपनी पारी के दौरान अब तक 16 बाउंड्री लगाई है। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के और 8 चौके लगाए हैं। वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव ने राज बावा का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 2022 में युगांडा के खिलाफ 69 गेंद में शतक लगाया था। वैभव सूर्यवंशी अंडर-19 विश्व कप मैच में 60 से कम गेंदों के अंदर शतक लगाने वाले पहले भारतीय बैटर भी बने। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरुआत की। टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.