नई दिल्ली, मई 27 -- वैभव सूर्यवंशी का बुधवार को आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में जमकर बल्ला गरजा। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के युवा ओपनर ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ तूफानी पारी खेली। वह मुल्लांपुर के मैदान पर सिर्फ तीन रनों से शतक से चूके। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने 29 गेंदों का सामना करने के बाद 97 रन बटोरे, जिसमें 5 चौके और दो छक्के शामिल हैं। उन्हें आठवें ओवर में प्रफुल हिंगे ने पवेलियन की राह दिखाई। हालांकि, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने शतक से चूकने के बावजूद हैरतअंगेज इतिहास रच डाला। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के एक सीजन में बतौर अनकैप्ड सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर बन गए हैं। अनकैप्ड खिलाड़ी उसे कहा जाता है, जिसने कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला।धुआं-धुआं हुआ यशस्वी जायसवाल का रिकॉर्ड सूर्यवंशी मौजूदा सीजन में 15 मैचों में 680 रन बटोर चुक...