नई दिल्ली, मई 31 -- राजस्थान रॉयल्स के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर लिया है। वह सबसे कम उम्र में ये कारनामा करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। खिताबी मुकाबले में शुभमन गिल और साई सुदर्शन के जल्दी आउट होने के बाद कन्फर्म हो गया कि वैभव ऑरेन्ज कैप जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 16 मैचों में ये उपलब्धि हासिल की। रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन उम्मीद के मुताबकि प्रदर्शन नहीं कर सके।वैभव ने तोड़ा सुदर्शन का रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी 15 साल का उम्र में ऑरेन्ज कैप जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनका ये रिकॉर्ड शायद ही टूटे। शुभमन गिल और साई सुदर्शन आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी के बाद 700 रन बनाने वाले बल्लेबाज ह...