वैभव सूर्यवंशी ने सबसे तेज शतक से चूकने के बावजूद किया कमाल, IPL में 12 साल बाद हुआ ऐसा
नई दिल्ली, मई 27 -- राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने बुधवार को आईपीएल 2026 में गर्दा उड़ाया। उन्होंने मुल्लांपुर के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के गेंदबाजों की जमकर बखिया उधेड़ी, जिसने सभी को चकित कर दिया। वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का सबसे तेज शतक जड़ने से चूक गए। उन्होंने 29 गेंदों में 6 चौकों और 12 छक्कों के दम पर 97 रनों की आतिशी पारी खेली। 15 वर्षीय सुर्यवंशी को प्रफुल हिंगे ने आठवें ओवर की आखिरी गेंद पर स्मरण रविचंद्रन को कैच कराया। हिंगे ने ओवर में 29 रन लुटाने के बाद सूर्यवंशी को आउट किया। आईपीएल में सबसे तेज सेंचुरी का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने 2013 में आरसीबी की ओर से पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में सैकड़ा लगाया था। सूर्यवंशी भले ही शतक से चूक गए लेकिन एक कमाल कर गए।IPL में 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.