वैभव सूर्यवंशी ने फ्लॉप शो की लगाई हैट्रिक, इंग्लैंड ने फिर से इस कमजोरी का उठाया फायदा
नई दिल्ली, जुलाई 9 -- आईपीएल में धमाल मचाने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में फ्लॉप शो जारी है। संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में आए 15 साल के सूर्यवंशी लगातार तीन मैचों में 15 का आंकड़ा पार नहीं सके। वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी हैं। सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में भी सस्ते आउट हुए। उन्होंने ब्रिस्टल के मैदान पर 10 गेंदों का सामना करने के बाद 15 रन बनाए। उनके बल्ले से एक चौका और एक छक्का निकला। उन्होंने फ्लॉप शो की हैट्रिक लगाई है। वह इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में 10 गेंदों में 14 जबकि तीसरे मैच में 5 गेंदों में 13 रन बनाकर लौटे थे।इंग्लैंड ने फिर से इस कमजोरी का उठाया फायदा सूर्यवंशी की शॉर्ट गेंदों पर कमजोरी का इंग्लैंड ने एक बार फिर फायदा उठाया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.