नई दिल्ली, जून 24 -- महज 15 साल की उम्र में क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट की दुनिया में गर्दा उड़ा दिया है। वह भारत के उभरते हुए युवा क्रिकेटरों में से एक बन चुके हैं। वैभव बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर से आते हैं और कम उम्र में अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के कारण चर्चा में आए हैं। वैभव सूर्यवंशी के खेल के साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में बनी हुई है। उनकी फिटनेस और डाइट प्लान को लेकर लोग कई सवाल कर चुके हैं। अब सभी को पता चल गया है कि वैभव सूर्यवंशी फूडी हैं लेकिन बढ़ते वजन और फिटनेस को देखते हुए उन्होंने अपनी कई पसंदीदा चीजों को खाना छोड़ दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वह अपनी डाइट में बदलाव कर रहे हैं, जिससे फिट रहे और मैदान पर अच्छा परफॉर्म करें। चलिए आपको क्रिकेटर की डाइट और फिटनेस रूटीन के बारे में बताते हैं। खा...