नई दिल्ली, जून 23 -- वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए भारत की टीम में चुना गया है। सोमवार 22 जून को उन्हें टीम इंडिया की जर्सी भी मिल गई है, जिस पर 3 स्टार बने हुए हैं, क्योंकि टीम इंडिया ने तीन टी20 वर्ल्ड कप जीते हैं। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वैभव उस जर्सी को पहने नजर आ रहे हैं और यह कह रहे हैं कि इस पल को बयां करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया की नई किट मिल चुकी है। इसका वीडियो बीसीसीआई ने एक्स पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है, "शब्द नहीं हैं इस चीज को व्यक्त करने के लिए। जिस चीज के लिए मैंने पहले दिन बैट पकड़ा था, क्रिकेट ग्राउंड पर मैं गया, प्रैक्टिस के लिए, वह ड्रीम आज मेरा पूरा हुआ। जो मैन स्टेप होता है, वह आज कंप्लीट हो गया। मैं इस चीज को...