नई दिल्ली, अगस्त 30 -- वैभव सूर्यवंशी जब दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे थे तब हर कोई हैरान रह गया। उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए टीम का उप-कप्तान बनाया गया है, मगर जब चोट के चलते नियमित कप्तान ईशान किशन मैदान के बाहर गए तो 15 साल का यह खिलाड़ी कप्तान के रूप में नजर आया। वैभव ने अभी तक अपनी तूफानी बल्लेबाजी और शानदार बॉलिंग से फैंस का मनोरंजन किया है। दलीप ट्रॉफी के दौरान फैंस को उनका कप्तानी का नया रूप नजर आया। बता दें, दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन का सेमीफाइनल मुकाबला रजत पाटीदार की अगुवाई वाली सेंट्रल जोन के खिलाफ जारी है। पहले दिन लंच ब्रेक तक सेंट्रल जोन की टीम 81 रन पर 3 विकेट खो चुकी है, जिसमें कप्तान रजत पाटीदार का भी विकेट शामिल है। यह भी पढ़ें- LIVE: ईशान किशन चोटिल, वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं कप्तानी; पाटीद...