वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, दलीप ट्रॉफी में फिफ्टी ठोकने वाले बने सबसे युवा खिलाड़ी
नई दिल्ली, अगस्त 31 -- वैभव सूर्यवंशी जब-जब मैदान पर उतरते हैं, तब-तब वह कुछ ना कुछ रिकॉर्ड बनाकर ही निकलते हैं। सोमवार, 31 अगस्त को सेंट्रल जोन के खिलाफ जारी दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में ईस्ट जोन से खेलते हुए 15 साल के इस खिलाड़ी ने तूफानी फिफ्टी ठोकी। वैभव ने मात्र 42 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। इस फिफ्टी के साथ उन्होंने इतिहास रचते हुए 57 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी में इसी के साथ फिफ्टी ठोकने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व क्रिकेटर लक्षमण सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1969 में 16 साल 23 दिन की उम्र में रिकॉर्ड बनाया था। अब वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल 157 दिन की उम्र में फिफ्टी ठोक यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बता दें, इस लिस्ट में तीसरा नाम पीयूष चावला का भी शामिल है, जिन्होंन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.