नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपने बल्ले से सबको चौंका दिया है। शुक्रवार को गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। वैभव ने अपनी पारी के दौरान बेंगलुरु के तेज गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी। उन्होंने पहली बार आईपीएल 2026 में खेल रहे जोश हेजलवुड के एक ही ओवर में लगातार गेंदों पर चार बाउंड्री भी लगाई। वैभव ने आईपीएल 2026 में दूसरी बार 15 गेंदों में अर्धशतक मारा है। इससे पहले उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ इसी मैदान पर अर्धशतक ठोका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.