नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- वैभव सूर्यवंशी ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। वह भारत के लिए इन खेलों में गोल्ड मेडल जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि उस समय हासिल की, जब भारत मेंस क्रिकेट टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को 19 रनों से हराया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान के सामने 212 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर का पीछा करते हुए चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम 20 ओवर में 192 रन ही बना सकी। फाइनल में वैभव ज्यादा कुछ कमाल नहीं कर पाए, मगर अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की तूफानी फिफ्टी के दम पर भारत यह मैच जीतने में कामयाब रहा। यह भी पढ़ें- शुभमन गिल नंबर-1, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर; IND vs WI सीरीज में सबसे ज्यादा रनवैभव सूर्यवंशी 'गोल्ड' जीतने वाले सबसे युवा भारतीय...