वैभव सूर्यवंशी नहीं; भारतीय प्लेइंग XI में ये एक बदलाव चाहते हैं आकाश चोपड़ा, गंभीर-अय्यर कर सकते हैं विचार
नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और मौजूदा एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने इंदौर में खेले जाने वाले IND vs WI तीसरे टी20 को लेकर भारतीय टीम को एक बड़ा सुझाव दिया है। पिछले मैच में वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ 250 रनों का टारगेट चेज कर इतिहास रचा था। श्रेयस अय्यर ने इसमें किसी खिलाड़ी को नहीं बल्कि ड्यू यानी ओस को हार की वजह बताया था। रात के समय गेंद आसानी से बैट पर आती हैं और गेंद गीली होने की वजह से गेंदबाज को ग्रिप करना मुश्किल होता है। वैसे भी भारत पिछले मैच में 4 ही गेंदबाजों के साथ उतरा था, पांचवें गेंदबाज की कमी शिवम दुबे और नमनधीर ने मिलकर पूरी की थी। ऐसे में आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर को वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का नहीं बल्कि एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिलाने का सुझाव दिया है। उनका कहना है कि एक अच्छा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.