नई दिल्ली, जून 14 -- टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने राजस्थान रॉयल्स के ओपनर का समर्थन किया है और दावा किया है कि वह उसे तीनों फॉर्मेट में खेलना चाहिए। ये वैभव सूर्यवंशी नहीं, बल्कि उनके सीनियर यशस्वी जायसवाल हैं। जायसवाल इस समय सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में रेगुलर हैं, जबकि वनडे टीम के साथ काफी समय से हैं, लेकिन बहुत कम मौके उन्हें मिले हैं। इस समय हर कोई वैभव सूर्यवंशी की तारीफ कर रहा है, लेकिन सहवाग ने ओपनर के तौर पर यशस्वी को रोहित शर्मा का सही उत्तराधिकारी बताया है। यशस्वी के साथ इस समय समस्या यह है कि वे टेस्ट में केएल राहुल के साथ ओपन करते हैं, लेकिन वनडे में ओपनर शुभमन गिल और रोहित शर्मा हैं, जबकि टी20 में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी फेमस है। इस तरह यशस्वी को बैकअप ओपनर के रूप में ही देखा गया है। वे 23 टी20 इंटरने...