नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- वैभव सूर्यवंशी भले ही दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल नहीं कर पाए हो, मगर वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाज जरूर रहें। वैभव ने दलीप ट्रॉफी 2026 में कुल 192 रन बनाए, वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में पांचवें पायदान पर रहे। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन409 रन बनाकर टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, उनके अलावा कोई बल्लेबाज 300 रन का आंकड़ा तक पार नहीं कर पाया। दूसरे नंबर पर साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा हैं, जिन्होंने 266 रन बनाए। बात दलीप ट्रॉफी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले बल्लेबाजों की करें तो वैभव सूर्यवंशी के साथ टॉप-10 में ईशान किशन का तो नाम है, मगर तिलक वर्मा और रिंकू ...