नई दिल्ली, जुलाई 27 -- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 3 मैच की टी20 सीरीज में 3-0 से सूपड़ा साफ किया। सीरीज शुरू होने से पहले मेजबान टीम के कप्तान इस सीरीज को फिफ्टी-फिफ्टी बता रहे थे, मगर सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने हर डिपार्टमेंट में उन्हें रौंदा। सीरीज के दौरान भारतीय बल्लेबाज छाए रहे। बात IND vs ZIM टी20 सीरीज के दौरान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की करें तो यहां भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा साफ देखने को मिल रहा है। टॉप-5 में से 4 खिलाड़ी इस लिस्ट में भारत के हैं। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी लिस्ट में पहले पायदान पर हैं।IND vs ZIM टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी टी20 में 81 रनों की धमाकेदार पारी खेली। इस पारी के दम पर वह पहला पायदान हासिल करने में कामय...