नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- इंडिया ए वर्सेस नेपाल एशिया कप राइजिंग स्टार का चौथा मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 20 नवंबर को दोहा में खेला जाना है। यह मैच वेस्ट एंड पार्क अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा। इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा हैं, जो भारतीय टी20 टीम के उप-कप्तान भी है। इस टूर्नामेंट में वैसे तो भारत ने अपनी ए टीम भेजी है, मगर उसमें वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा जैसे कई स्टार खिलाड़ी हैं जो सीनियर टीम का भी हिस्सा हैं। भारत का 22 नवंबर को मुकाबला चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भी है। ऐसे में इस मैच के जरिए टीम इंडिया दोहा की परिस्थितियों में ढलना चाहेगी और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले की तैयारी करना चाहेगी। आइए एक नजर भारत ए बनाम नेपाल लाइव मुकाबले से जुड़ी कुछ अहम जानकारियों पर एक नजर डालते हैं- IND vs NZ टेस्ट मैच लाइव स्कोर यहां क...