नई दिल्ली, जुलाई 5 -- वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया है। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में मौका दिया गया, जो मैनचेस्टर में आयोजित हुआ। युवा सनसनी सूर्यवंशी डेब्यू मैच में बल्ले से फ्लॉप रहे। उन्होंने 10 गेंदों में 14 रन बटोरे, जिसमें दो छक्के शामिल हैं। हालांकि, भारत ने 190/7 का स्कोर खड़ा किया लेकिन चार विकेट से हार झेली। इंग्लैंड ने एक ओवर बाकी रहते लक्ष्य हासिल किया। सूर्यवंशी का भले ही पहले इंटरनेशनल मैच में बल्ला नहीं चला लेकिन उन्होंने एक शानदार लपककर सभी को दिल जीत लिया। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि क्या बात है!सूर्यवंशी ने सैम करन का कैच पकड़ा हर्षित राणा ने 18वें ओवर की चौथी गेंद पर सैम करन (7) का शिकार किया। वह लेग स्टंप की लाइन में गुड लेंथ गेंद म...