नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- राजस्थान रॉय्ल्स (आरआर) के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल सिर्फ 24 साल के हैं। हालांकि, जब वह अपने से उम्र में लगभग दस साल छोटे वैभव सूर्यवंशी के साथ बैटिंग करते हैं तो काफी बड़े लगते हैं। यशस्वी ने अपनी उम्र को लेकर दिलचस्प जवाब दिया है। साथ ही ओपनिंग पार्टनर सूर्यवंशी को लेकर उनकी जुबां से सच निकला। 15 वर्षीय सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से महफिल लूट रहे हैं। उन्होंने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के खिलाफ भी तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 16 गेंदों में 43 रन बटोरे। आरआर ने मुल्लांपुर के मैदान पर पीबीकेएस के सामने 223 रनों का टारगेट चार गेंद बाकी रहते चेज किया। यशस्वी (27 गेंदों में 51) ने अर्धशतक जमाया।'मैं अभी भी बहुत जवान हूं' मैच के बाद यशस्वी से प्रेजेंटेशन के दौरान सवाल पूछा गया, ''बड़ा पार्टनर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.