वैभव सूर्यवंशी गेंदबाजों पर क्रिस गेल जैसा डर बना रहा, तूफानी पारी खेलने पर इरफान पठान ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली, मई 20 -- राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान विस्फोटक पारी खेली। हालांकि वह शतक से चूक गए लेकिन उनकी इस पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने हाईस्कोरिंग मुकाबले आराम से जीत लिया। इसके साथ ही राजस्थान के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गईं हैं। 93 रनों की दमदार पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी की पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि वैभव गेंदबाजों में वैसा ही डर पैदा कर रहे हैं, जैसा अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म पर क्रिस गेल ने किया था। वैभव जारी सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इरफान पठान का मानना है कि वैभव सूर्यवंशी अब क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के (59) लगाने वाले रिकॉर्ड के लिए खतरा बन गए हैं। राजस्थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.