नई दिल्ली, अगस्त 9 -- वैभव सूर्यवंशी ने कम उम्र में तूफानी बल्लेबाजी से अपनी एक अलग पहचान बना ली है। वह अभी 15 साल के हैं और क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बने हुए हैं। युवा ओपनर ने आईपीएल में गदर काटने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। उन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू किया लेकिन पहली सीरीज में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। सूर्यवंसी ने अगली टी20 सीरीज जिम्बाब्वे में खेली और छाप छोड़ने में सफल रहे। वह जिम्बाब्वे दौरे पर प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने सूर्यवंशी की दिल खोलकर तारीफ की है। पूर्व पेसर ने कहा कि भारत से बाहर हर कोई सिर्फ सूर्यवंशी की उम्र को लेकर सवाल पूछ रहा।'किसे फर्क पड़ता है कि सूर्यवंशी...' ब्रेट ली ने सूर्यवंशी की उम्र को लेकर चल रही बहस क...