नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में बड़े-बड़ों की हालत खराब किए हुए हैं। हालांकि, आईपीएल के इस सीजन के पांचवें मैच में वे खाता नहीं खोल पाए। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी की अब अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हो गई है। ऐसे में हर कोई उसे टारगेट करना चाह रहा होगा। यही वजह है कि उभरते हुए सितारे को अब एक दिग्गज ने बड़ी सलाह दी है। न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और आईपीएल में कमेंट्री कर रहे साइमन डूल ने कहा है कि दुनिया में मौजूद 'शार्क्स' यानी मैनेजमेंट वाली कंपनियों के खिलाफ अपनी चौकसी कम न होने दें। U19 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद सूर्यवंशी ने कई एंडोरसमेंट डील साइन की हैं। यही वो चीज है, जिसको लेकर साइमन डूल चिंतित हैं। डूल का कहना है कि सूर्यवंशी को मैनेज करने वाले लोगों को अपने लिए ज्यादा पैसे कमाने की...