नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद से लगातार भारतीय टी20 टीम का हिस्सा बने हुए हैं। हालांकि अब उनको खेलने के मौके कम मिल रहे हैं और इस वजह से कई पूर्व क्रिकेटर्स ने सवाल खड़े किए हैं। भारत के पूर्व सहायक कोच अभिषेक नायर ने न्यूजीलैंड दौरे पर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावनओं पर बात करते हुए कहा कि उन्हें अभी अपने मौके के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। वैभव ने इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू किया था, जिसके बाद से उन्होंने टीम के लिए 8 मैच खेले हैं। वह एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे। यह भी पढ़ें- बाबर आजम ने पूरे किए 16,000 रन, ये उपलब्धि हासिल करने वाले 5वें पाकिस्तानीसंजू-अभिषेक की जोड़ी पर भरोसा भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 22 अक्टूबर ...