नई दिल्ली, जून 18 -- इंडिया और श्रीलंका के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज के मैच के बाद वैभव सूर्यवंशी और विशेन हलमबागे के बीच तीखी बहस हुई थी और फिर खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। श्रीलंका के क्रिकेटर विशेन हालमबागे पर जुर्माना लगाया है लेकिन वैभव पर कोई ऐक्शन नहीं लिया गया है। वहीं बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ हुई इस घटना में शामिल युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ संभावित कार्रवाई की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि ये मामले मैच अधिकारियों (अंपायर और रेफरी) के अधिकार क्षेत्र में आते हैं, उनमें भारतीय बोर्ड की कोई भूमिका नहीं होती है। सैकिया ने स्पष्ट किया कि बीसीसीआई ने इस घटना के बाद न तो सूर्यवंशी और न ही किसी अन्य खिलाड़ी से कोई बातचीत की है। सैकिया ने सोशल मीडिया पर चल रही इन अटकलों पर भी...