नई दिल्ली, मार्च 20 -- राजस्थान रॉयल्स के लिए इस आईपीएल सीजन में युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी और विस्फोटक बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ओपनिंग करेंगे। पिछले साल आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बनाने के बाद 14 वर्ष के सूर्यवंशी दुनियाभर में एक क्रिकेट सनसनी के तौर पर उभरे थे। तब से वह लगातार अपनी विध्वंसक बल्लेबाजी के लिए सुर्खियां बटोरते रहे हैं। आईपीएल 2026 में फैंस से लेकर दुनियाभर के क्रिकेट एक्सपर्ट्स की भी उनके प्रदर्शन पर खास नजर रहने वाली है। इस बीच राजस्थान रॉयल्स को ये आशंका सता रही है कि मीडिया की चकाचौंध से ये वंडर बॉय अपना फोकस खो सकता है लिहाजा टीम उन्हें इससे बचाने की हर मुमकिन कोशिश करेगी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग इस विध्वंसक बल्लेबाज को जितना संभव हो सके मीडिया की चकाचौंध से बचाना चाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.