नई दिल्ली, जुलाई 30 -- 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी अब इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं। उन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड में इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में पहली बार उतरने के बाद से लगातार सूर्खियों में हैं। उन्होंने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की ओर से धमाल माचने के बाद टीम इंडिया में एंट्री मारी। उन्होंने सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की। सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड समेत कई धाकड़ गेंदबाजों की बखिया उधेड़ी। सूर्यवंशी की उम्र भले कम है लेकिन उनमें आत्मविश्वास कूट-कूट भरा है। उन्हें किसी गेंदबाज से डर नहीं लगता है। आरआर के वीडियो में सूर्यवंशी के 'चार शब्दों' के रिप्लाई ने सभी को हैरान कर दिया है।'इज्जत रखने के लिए ही नाम ले लो' दरअसल, राजस्थान रॉयल्स के एक प्रेज...