नई दिल्ली, जून 1 -- 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम सभी की जुबां पर है। उन्होंने कम उम्र में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से अपनी अलग धाक जमाई है। राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के ओपनर ने आईपीएल 2026 में कमाल कर दिया। उन्होंने सीजन में 16 मैचों में 776 रन बनाए, जिसमें 237.30 का स्ट्राइक रेट रहा। उन्होंने सबसे कम उम्र में ऑरेंज कैप जीतने का कारनामा अंजाम दिया। उनके बल्ले से 72 छक्के निकले, जो नया रिकॉर्ड है। सूर्यवंशी को भारत की सीनियर टीम में शामिल करने की चर्चा लगातार जोर पकड़ रही है। बीसीसीआई के पूर्व चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने भी सूर्यवंशी को जल्द से जल्द टीम इंडिया में एंट्री देने की मांग की है। उन्होंने आईपीएल का 19वां सीजन खत्म होने के बाद कहा कि युवा ओपनर को आयरलैंड दौरे के लिए चुना जाना चाहिए। भारत को 26 जून से आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी2...