नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- भारत बनाम पाकिस्तान एशियन गेम्स गोल्ड मेडल मैच निशिन में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के प्लेयर सैम अयूब ने वैभव सूर्यवंशी को आउट करने के बाद ऐसा बचकाना सेलिब्रेशन किया, जो भारतीय फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने इस महामुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। भारतीय प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुआ, इस मैच में वह 11 खिलाड़ी उतरे जिन्होंने सेमीफाइनल में में श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। यह भी पढ़ें- IND vs PAK गोल्ड मेडल के लिए महामुकाबला आज, कितने बजे शुरू होगा मैच?वैभव सूर्यवंशी को आउट कर सैम अयूब का बचकाना सेलिब्रेशन टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए पारी का आगाज वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने किया। पहले ओवर...