नई दिल्ली, जून 9 -- 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी कुछ ही हफ्तों में भारत की सीनियर टीम की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद सूर्यवंशी को आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय स्क्वॉड में चुना गया है। सूर्यवंशी के सिलेक्शन पर टीम इंडिया ने रिएक्ट किया है। भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक युवा सनसनी के साथ काम करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कोटक ने बाएं के बल्लेबाज की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इसमें कोई शक नहीं कि सूर्यवंशी में जबर्दस्त टैलेंट है। सूर्यवंसी ने आईपीएल के 19वें सीजन में 16 मैचों में 237.31 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए। उन्होंने ऑरेंज कैप और मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर समेत पांच दमदार अवॉर्ड जीते थे।'ऐसा करने के लिए भरोसे की जरूरत' सूर्...