नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- IPL 2025 का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा में हुआ था। उस मेगा ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट हुए 574 खिलाड़ियों की लिस्ट में 491वें नंबर पर 13 साल के वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल था। ऑक्शन से पहले इस नाम की कहीं चर्चा नहीं थी। ऑक्शन के दूसरे दिन एक्सलरेटेड ऑक्शन में उनका नाम शामिल कराया गया। ऑक्शन में उनका नाम आ गया और फिर क्या इतिहास रच गया। जिस खिलाड़ी की उम्र आईपीएल की उम्र से भी कम हो, उसको ऑक्शन में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिल गई। दो टीमों के बीच इस नन्हें से बालक के लिए बिडिंग वॉर देखने को मिला। 16 राउंड तक बोली लगी और राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को खरीद लिया। हालांकि, बोली की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी के लिए राजस्थान रॉयल्स ने नहीं की थी। दिल्ली कैपिटल्स ने पहला पैडल वैभव के लिए उठाया था। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.