नई दिल्ली, जून 7 -- वैभव सूर्यवंशी का चयन भारतीय टी20 टीम में हुआ है। वह इस महीने के अंत में आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के साथ जाएंगे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर बीसीसीआई को डर है कि वह कैसे इतनी कम उम्र में सीनियर खिलाड़ियों के साथ एडजस्ट कर पाएंगे। ऐसे में बीसीसीआई ने वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता से एक स्पेशल रिक्वेस्ट की है। रिक्वेस्ट यह है कि वह अपने बेटे के साथ हर टूर पर जाएं। बीसीसीआई वैसे किसी भी खिलाड़ी के माता-पिता को इसकी इजाजत नहीं देता, मगर वैभव सूर्यवंशी की उम्र को देखते हुए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। यह भी पढ़ें- ब्रैडमैन के क्लब में शामिल हुए भारतीय कप्तान गिल, स्मिथ लिस्ट में चौथे नंबर पर हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए, BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने कहा कि बोर्ड आमतौर पर खिलाड़ियों के साथ टूर पर माता-...