नई दिल्ली, जुलाई 27 -- जिम्बाब्वे में उधर वैभव सूर्यवंशी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब जीता, इधर भारत में चर्चा होने लगी कि संजू सैमसन की वापसी अब भारतीय टीम के लिए मुश्किल हो सकती है, क्योंकि उनकी जगह अब वैभव ने ले ली है। हालांकि, अभिषेक शर्मा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं तब भी उन्हें संजू के मुकाबले छूट मिली हुई है और इसका कारण अभिषेक का युवा होना हो सकता है। वैभव सूर्यवंशी की धमाकेदार पारी और विश्व कप 2026 के प्लेयर ऑफ द सीरीज संजू सैसमन ने के बीच प्रतिस्पर्धा की चर्चा के बीच ही 31 वर्षीय दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज संजू का इंटरव्यू में दिया गया बयान तेजी से चर्चा में है। इस इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बात की है कि मुझे अब कोई इस उम्र में खेलने के बारे में नहीं बता सकता। उन्होंने 2028 विश्व कप को लेकर भी बात क...