चेस्टर ली स्ट्रीट, जून 30 -- भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर चुप्पी साध ली लेकिन कहा कि कुछ महीने पहले टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ियों का समर्थन करना जरूरी है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिये सूर्यवंशी को टीम में शामिल किए जाने के बाद से उनके डेब्यू की मांग बढ़ती जा रही है। अय्यर ने हालांकि कहा कि सभी खिलाड़ियों के लिये सुरक्षित माहौल होना जरूरी है। 15 साल के सूर्यवंशी को टीम में शामिल करने के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी को तोड़ना होगा।'किसी को नहीं पता कि क्या होने वाला है' अय्यर ने मंगलवार को पहले टी20 से पूर्व कहा, ''टीम में सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसा नहीं है कि एक ही खिलाड़ी अच्छा खेल ...