वैभव सूर्यवंशी के टैलेंट के दीवाने हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच, कहा- पलक झपकते ही कर दिया था मैच खत्म
नई दिल्ली, जुलाई 31 -- IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने एक या दो नहीं, बल्कि कई कमाल की पारियां खेली थीं। वे आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, जबकि सबसे ज्यादा छक्के भी उन्होंने ही जड़े थे। वे किसी भी गेंदबाज को उसकी रेप्यूटेशन के हिसाब से नहीं खेलते थे, बल्कि गेंद की मेरिट के हिसाब से खेलते थे। उनके आगे जसप्रीत बुमराह आए, जोश हेजलवुड आए, पैट कमिंस आए, भुवनेश्वर कुमार आए या फिर कोई और, उन्होंने किसी को नहीं छोड़ा। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम के पूर्व हेड कोच जस्टिन लैंगर हैरान हैं और कहा है कि उनके जैसा टैलेंट जीवन में नहीं देखा। स्टिक टू क्रिकेट पॉडकास्ट में जस्टिन लैंगर ने कहा, "आप इंडिया जाइए, हे भगवान, मैंने कभी इतना टैलेंट नहीं देखा, यह कमाल का है। इस बच्चे वैभव सूर्यवंशी को अपने दूसरे या तीसरे इंटरनेशनल मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.