वैभव सूर्यवंशी के घर जश्न, टीम इंडिया में चयन पर गांव में फूटे पटाखे; पिता बोले- सबसे सीखता है बेटा
निज प्रतिनिधि, जून 6 -- बिहार के समस्तीपुर जिले से निकलकर दुनिया भर में क्रिकेट की सनसनी बन चुके 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के भारतीय टी-20 टीम में चयन होने पर घर और गांव में जश्न का माहौल है। जैसे ही वैभव के टीम इंडिया में चयन की खबर मिली, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गांव-गांव में लोग एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देने लगे व पटाखे फोड़कर इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। ताजपुर प्रखंड के मोतीपुर स्थित वैभव के पैतृक आवास पर शनिवार सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदार, पड़ोसी, खेल प्रेमी और शुभचिंतक लगातार पहुंचकर परिवार के सदस्यों को शुभकामनाएं देने लगे। वैभव सूर्यवंशी के घर का माहौल किसी उत्सव से कम नहीं नजर आया। वैभव ने हाल के दिनों में आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन से देशभर के क्रिकेट प्रेमियों का ध्यान अपनी ओर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.