नई दिल्ली, अप्रैल 8 -- राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाजों यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ सही गेंदबाजी योजना बनाना बेहद ही मुश्किल है। यहां तक कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए भी यह एक टेढ़ी खीर है। डेल स्टेन का मानना है कि राजस्थान के सलामी बल्लेबाजों ने गेंदबाजों में डर पैदा कर दिया है। डेल स्टेन ने कहा कि वैभव को गेंदबाजी करते समय बुमराह भी सोच रहे होंगे कि गलती मत करना क्योंकि अगर गलती हुई तो ये छक्का मार देंगे। राजस्थान और मुंबई के बीच हुए मैच में वैभव ने बुमराह के पहले ही ओवर में दो छक्के लगाए थे। पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरआर ने दीपक चाहर के पहले ओवर से 22 रन बनाए और पांच ओवर में उनकी टीम 80/1 तक पहुंच गई। जयवर्धने ने यह सही कहा कि एमआई ने वापसी की। छठे से दसवें ओवर के बीच सिर्फ़ 52 रन बने और आख़िरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.