नई दिल्ली, जून 17 -- 15 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंका के खिलाफ इंडिया ए के गेम में जो कुछ भी हुआ था, उसके बाद से बहुत सी बातें सामने आ रही हैं। श्रीलंका ए टीम के खिलाड़ी हलमबागे ने ट्राई नेशन सीरीज के मैच के बाद वैभव से कुछ अपशब्द कहे थे, जिसके बाद वैभव ने उन्हें धक्का दिया था। हलमबागे पर ऐक्शन हो गया है, लेकिन अभी वैभव पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस बीच इस मामले पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की भी प्रतिक्रिया आ गई है और खिलाड़ियो को सख्त चेतावनी दे दी गई है कि उन्हें अपने गेम पर फोकस करना है। BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने इंडिया 'A' प्लेयर्स से क्रिकेट पर फोकस रखने और ध्यान भटकाने वाली चीजों से बचने की अपील की। टीम इंडिया का रास्ता इंडिया ए टीम से होकर भी जाता है। ऐसे में खिलाड़ियों को अपने गेम पर ध्य...