मेरठ, नवम्बर 25 -- युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में यूएई के खिलाफ 53 गेंदों में 204 रन की अविश्वसनीय पारी खेलकर वैभव ने लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक और दोहरा शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उनकी इस ऐतिहासिक पारी ने क्रिकेट जगत को रोमांचित कर दिया है। मेरठ के घरेलू क्रिकेट खिलाड़ियों और कोचों ने वैभव की प्रतिभा, निडर अंदाज और मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय क्रिकेट का भविष्य बताया। महज 28 गेंदों में ठोका शतक, बनाया रिकॉर्ड यह भी पढ़ें- धुआंधार डबल सेंचुरी से वैभव सूर्यवंशी के ताजपुर में दिवाली जैसा जश्न, दुनिया में बिहार का परचम लहरायारिकॉर्डतोड़ पारी के आंकड़े वैभव ने महज 28 गेंदों में शतक पूरा किया, जबकि 52 गेंदों में द...