नई दिल्ली, मई 28 -- राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 एलिमिनेटर में अपनी बल्लेबाजी से सबको चौंका दिया। उन्होंने राजस्थान को मैच के शुरुआती ही ओवरों में इतना आगे पहुंचा दिया, जहां से सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मैच को जीतना लगभग असंभव हो गया था और अंत में यही हुआ। वैभव की धमाकेदार पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराकर आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 में शानदार एंट्री की। वैभव की पारी को देखने के बाद एक बार फिर उनको भारतीय टीम में शामिल करने को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने 'निडर युवा खिलाड़ी' वैभव सूर्यवंशी की जबरदस्त पारी और भारत के लिए संभावित पदार्पण पर अपनी राय दी।गेंदबाज बेबस नजर आए आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स के शो पर एसआरएच क...