नई दिल्ली, मई 28 -- राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भले ही आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में शतक से चूक गए हो, मगर उन्होंने अपनी 29 गेंदों पर 97 रनों की धमाकेदार पारी से हर किसी का दिल जीत लिया। वैभव सूर्यवंशी अपनी पारी की 29वीं गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए, अगर वह गेंद चौके या छक्के की ओर जाती तो वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाते। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और यह रिकॉर्ड अभी भी यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2013 में आरसीबी की ओर से खेलते हुए पुणे सुपर जाएंट्स के खिलाफ 30 गेंदों पर सेंचुरी ठोकी थी। पिछले 13 सालों में सिर्फ वैभव सूर्यवंशी ही उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के नजदीक पहुंच पाए हैं। वैभव सूर्यवंशी की इस रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद उन्हीं के टीम के साथ जोफ्रा आ...