बेंगलुरु, अगस्त 31 -- वैभव सूर्यवंशी (92) और अभिमन्यु ईश्वरन (69) की शानदार पारियों के दम पर ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले सेमीफाइनल में सेंट्रल जोन के खिलाफ दूसरे दिन सोमवार को पहली पारी में 266 रन बनाए। सोमवार को सूर्यवंशी और अभिमन्यु की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 161 रन जोड़कर अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। लेकिन उसके बाद विकेट लगातार गिरते रहे और ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में बढ़त हासिल नहीं कर पाई। सेंट्रल जोन ने भी अपनी पहली पारी में 266 रन बनाए थे।वैभव सूर्यवंशी को हर्ष दुबे ने भेजा पवेलियन 26वें ओवर में हर्ष दुबे ने शतक की ओर बढ़ रहे सूर्यवंशी को आउट कर सेंट्रल जोन को पहली सफलता दिलाई। सूर्यवंशी ने दुबे की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन डीप मिडविकेट पर खड़े अरशद खान को पार नहीं कर पाए और कैच थमा जिया। ...