नई दिल्ली, जून 1 -- विश्व कप 1983 विजेता मदन लाल का कहना है कि युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के पास सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसी प्रतिभा और सोच है। वह चाहते हैं कि इस 15 साल के खिलाड़ी को जल्द से जल्द टीम इंडिया में शामिल किया जाए। हालांकि, लाल ने कहा कि अगर सूर्यवंशी को तेंदुलकर जैसे दिग्गजों की श्रेणी में शामिल होना है तो उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी खुद को साबित करना होगा।'ऐसे खिलाड़ी सदी में एक बार आते हैं' मदन लाल ने सोमवार को पीटीआई को दिए इंटरव्यू में कहा, ''वह (सूर्यवंशी) बहुत प्रतिभाशाली है। सच में उसके पास सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसी भगवान की दी हुई प्रतिभा और सोच है। '' पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ''ऐसे खिलाड़ी सदी में एक बार आते हैं। लेकिन उनकी तरह महान बनने के लिए, उसे टेस्ट ...