नई दिल्ली, मार्च 31 -- राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के अपने पहले ही मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाजी से विपक्षी टीमों को हैरान कर दिया है। वैभव ने एकतरफा मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 17 गेंद में ताबड़तोड़ 52 रन बनाए। उनकी इस पारी की हर कोई तारीफ कर रहा है। भारत के पूर्व क्रिकेटर पीयूष चावला और अंबाती रायडू का मानना है कि 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज के लिए भारतीय टीम का बुलावा अब ज्यादा दूर नहीं है। राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का आगाज जीत के साथ किया। चावला ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के एक शो में कहा कि वह "सूर्यवंशी को जल्दी ही ऊपर के स्तर पर देखना चाहेंगे", जबकि रायडू थोड़ा सावधान रहे लेकिन बोले कि यह युवा "निश्चित रूप से दौड़ में शामिल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.