गुवाहाटी, अप्रैल 8 -- वैभव सूर्यवंशी ने पहले ओवर में जिस सहजता से जसप्रीत बुमराह का सामना किया उससे राजस्थान रॉयल्स के उनके साथी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल भी हैरान थे। मैच के बाद उन्होंने कहा कि इससे उन पर दबाव कम हो गया था। राजस्थान रॉयल्स ने बारिश से प्रभावित इस मैच में मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया जिसमें जायसवाल और 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने शानदार शुरुआत करके जीत की नींव रखी थी।वैभव सूर्यवंशी का तूफान मैच से पहले चर्चा का विषय दिग्गज तेज गेंदबाज बुमराह और युवा सनसनी सूर्यवंशी के बीच मुकाबला था क्योंकि वह पहली बार आमने-सामने थे। सूर्यवंशी ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए बुमराह की 131 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गई गेंद पर मिड-ऑन के ऊपर से छक्का लगा दिया। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी और बुमराह की पहली टक्कर में कौन पड़ा भारी? पूरी तस्वीर देखि...