वैभव सूर्यवंशी की नजर में IPL शतक नहीं बल्कि ये पारी स्पेशल, युवा सनसनी ने कहा- मेरे लिए गर्व का पल था
जयपुर, मार्च 16 -- भारतीय क्रिकेट की युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ बनाए गए शतक को अपने करियर की 'स्पेशल' पारी करार दिया, जिसने भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। सूर्यवंशी ने महज 80 गेंद में 175 रन की शानदार पारी खेली, जिससे भारत छठी बार अंडर-19 विश्व कप जीतने में सफल रहा।'शतक बनाना मेरे लिए गर्व का पल' राजस्थान रॉयल्स (आरआर) की नई जर्सी के अनावरण के अवसर पर सोमवार को सूर्यवंशी ने कहा, ''मेरे लिए करियर का अभी तक का यादगार पल अंडर-19 विश्व कप (हरारे में) की फाइनल पारी है। मैं पहली बार अंडर-19 विश्व कप में खेल रहा था। फाइनल में शतक बनाना मेरे लिए गर्व का पल था। फाइनल में मैंने टीम के लिए जो योगदान दिया वह विशेष था।'' इस साल के आईपीएल में अपने लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर सूर्यवंशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.