वैभव सूर्यवंशी की टीम फाइनल में पहुंची, दमदार प्रदर्शन किया, फिर भी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी
नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- दलीप ट्रॉफी 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला ईस्ट जोन ने जीत लिया है। ईशान किशन की कप्तानी वाली टीम ने सेंट्रल जोन को 4 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इस मुकाबले में 15 वर्षीय युवा सनसनी और ईस्ट जोन के उप- कप्तान वैभव सूर्यवंशी ने दमदार प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड नहीं मिला। सूर्यवंशी ने पहली पारी में 100 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 92 रन बनाए। मुश्किल पिच और लो स्कोरिंग मैच में उन्होंने दूसरी पारी में भी 40 रनों की पारी खेली। ईस्ट जोन की इस जीत में सूर्यवंशी का अहम योगदान रहा। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब नहीं दिया गया, बल्कि उनकी जगह पर तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को यह अवार्ड मिला। यह भी पढ़ें- दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन, कप्तान ईशान किशन ने डटकर संभाला मोर्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.